सत्संग भवन के पास फेंक रहे गंदगी

Jul 12 2024

ग्वालियर। हुरावली मुरार के जाटव मोहल्ला में एक सत्संग भवन के पास कुछ लोगों द्वारा भैंस व गाय का गोबर फेंका जा रहा है। भवन के पास खाली प्लॉट है जिसे वहां रहने वालों ने गंदगी फैंकने का स्थान बना लिया है। मथुरा बाई ने इसकी शिकायत निगमायुक्त हर्ष सिंह से भी की जा चुकी है।
मथुरा बाई हुरावली मुरार में रहती हैं। इनके निवास पर ही सत्संग का कार्यक्रक्रम होता है, जहां महिलाएं आकर भजन-कीर्तन करती हैं। सत्संग भवन के बगल से ही एक खाली प्लॉट पड़ा है। मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों के यहां दुधारु पशु पले हुए हैं। इन पशुओं का गोबर लाकर यह लोग खाली प्लॉट में फेंक जाते हैं। 
अब बरसात के कारण यह गंदगी सडक़ पर बह रही है। जिससे मोहल्ले के दूसरे निवासियों को भी परेशानी हो रही है।