सेकेंड एनसीसी ओटीए में 20 दिवसीय प्रमोशन कोर्स शुरू
Jul 12 2024
ग्वालियर। सेकेंड एनसीसी ओटीए में 20 दिवसीय रिफ्रेशर प्रमोशन कोर्स प्रारंभ हुआ। जिसमें संपूर्ण देश के विभिन्न निदेशालयों से 123 सीनियर विंग एवं जूनियर विंग को बीस दिनों के कड़े प्रशिक्षण को पूर्ण करना होगा। इस दौरान उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, मेप रीडिंग, आउटडोर अयास, हथियारों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ले. कर्नल इतिका सुरी, प्रशिक्षण अधिकारी (समन्वय) ने बताया कि यह साल का पहला रिफ्रेशर कोर्स है। इस कोर्स की समाप्ति पर सभी ट्रेनीस को पदोन्नति के लिये प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा। कोर्स में श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थियों तथा अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ट्रेनीस को पुरस्कार एवं समान पत्र दिये जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर विश्व में सबसे बड़ा स्वैच्छिक युवा बल है, जिसमें 15 लाख से भी अधिक कैडेट्स है। कई अन्य राष्ट्रों ने एनसीसी से प्रेरित होकर समानान्तर संगठन बनाने में बराबरी की है तथा एनसीसी में कैडेट एसचेंज प्रोग्राम के लिए नियमित कैडेट्स की उपस्थिति दी है। एनसीसी जैसे विशाल तथा अद्वितीय संगठन को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से चलाना, एक चुनौती भरा काम होता है जिसे सेना के नियमित सदस्यों तथा एनसीसी अफसर मिल कर अंजाम देते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









