भाविप ग्वालियर शाखा ने 62वां स्थापना दिवस पर समाजसेवियों को सम्मानित किया

Jul 12 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद ग्वालियर शाखा द्वारा शीतला सहाय सभागार में 62वां स्थापना दिवस शहर के अलग-अलग क्षेत्र में सेवा कर रहे समाजसेवियों का सम्मान कर मनाया। 
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत इंदापुरकर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव, अमित जैन, अनिल कुमार गुप्ता, जीके सूरी, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय बंसल एवं रविंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। 
कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में समाजसेवा कर रहे समाजसेवियों जिसमें सर्वप्रथम जीडी लढढा, अशोक मारवाह, प्रमिला मारवाह, रमेश चंद्र गोयल (लल्ला भैया) विकास गोस्वामी, अशोक कस्तवार, मोहित कुकरेजा, राजू पंडित का सम्मान किया। 
कार्यक्रम में विजय गुप्ता, एसके जैन, सुधीर अग्रवाल, अमित शेट्टी, राजेश बंसल, अशोक बंदिल, अंजलि गुप्ता बत्रा, महेश गुप्ता, डॉ. संदीप मल्होत्रा एवं एडवोकेट बीडी वर्मा सहित भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित जैन ने की। संचालन मनीष बंसल एवं रेखा अग्रवाल द्वारा किया गया।