बहोड़ापुर तिराहे पर राष्ट्रगान के 500 दिन पूर्ण, क्षेत्रीय नागरिकों का सम्मान एवं मिठाई वितरित

Jul 12 2024

ग्वालियर। भाविप सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा 28 फरवरी 2023 से संचालित निरंतर प्रात: 8:15 बजे राष्ट्रगान कार्यक्रम के 500 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार 12 जुलाई को प्रात: 8:15 बजे क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल, शाखा संस्थापक अशोक गर्ग, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रगान उपरांत सेवा एवं संस्कार प्रकल्प के तहत अधिकतर नियमित आने वाले क्षेत्रीय बंधुओं एवं शाखा के पदाधिकारियों का क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान एवं आमजन को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्थल का निरीक्षण कर उसको अच्छे ढंग से व्यवस्थित एवं सुसज्जित के लिए प्रांत एवं स्वयं की ओर से सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। शाखा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग द्वारा सभी को धन्यवाद बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, सुभाष अग्रवाल, बीके शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन सिंघल, महेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, रविकुमार गर्ग, कन्हैयालाल सिंघल, विशन गर्ग, कैलाशचंद अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल और मुनब्बर खां एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।