निगम ने शहर में अनेकों स्थानों पर किया पौधरोपण

Jul 12 2024

ग्वालियर। शहर हरा भरा रहे इसके लिए निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  शहर में अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिलरहे।
पौधारोपण अभियान के तहत जॉन 20 के वार्ड 53 में जनकपुरी पार्क एवं बरार समाज धर्मशाला में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, योगेंद्र यादव, जोनल ऑफिसर श्रीमती सुरुचि बंसल, एपीटीओ महेश कुशवाह, टीसी राजेश खरे, इंदर सिंह, विवेक चतुर्वेदी, शादाब वेग, प्रदीप शर्मा, राकेश यादव, जीतू, सोनू सहित निगम कर्मचारी और रहवासियों के जन सहयोग से शीशम, नीम, आंवला  आदि के 140 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही बारादरी से एमएच चौराहे डिवाइडर पर व्यापारी संघ और आमजन से 70 पौधों का रोपण किया गया।
साथ ही आमखो स्थित 1000 विस्तर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स एवं आमजन के सहयोग से 50 पेड़ लगाए गए तथा उनके रखरखाव की जिम्मेदारी हॉस्पिटल को दी गई। साथ ही वार्ड 34 रामबाग कॉलोनी पार्क में क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों तथा नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इसके साथ ही डीबी सिटी डिवाइडर पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया।  साथ ही वार्ड 66 ग्राम लखनौती खुर्द में क्षेत्रीय पार्षद एवं आमजन के साथ निगम के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 12 तिकोनिया पार्क एवं चांदवाणी पर क्षेत्रीय पार्षद, डब्ल्यूएचओ एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ द्वारा 40 पेड लगाय गए।