अपर आयुक्त ने सरकारी मल्टी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Jul 11 2024

ग्वालियर। अपर आयुक्त वजय राज द्वारा वार्ड 23 सरकारी मल्टी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 
अपर आयुक्त विजय राज वार्ड 23 सरकारी मल्टी के निरीक्षण के दौरान मल्टी के रहवासियों ने मूलभूत समस्याओं से अपर आयुक्त को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टी के अंदर दलेल द्वारा सफाई करायें। साथ ही प्रतिदिन सफाई हो ऐसी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अपर आयुक्त ने मुरार नदी पर चलाये जा रहे सफाई अभियान में श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान पूव विधायक मुन्नालाल गोयल सहित क्षेत्रीय नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।