आईजी और एसपी ने पुलिस लाइन में लगाए पौधे

Jul 11 2024

ग्वालियर। आईजी अरविन्द सक्सैना और एसपी धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे पुलिस लाइन में लगाए। इस अवसर पर आईजी सक्सैना ने पुलिसकर्मियों से कहा कि इन पौधों की पेड़ बनने तक हम सभी को देखभाल करनी होगी। साथ ही इन्हें निरंतर खाद और अन्य उर्वरक भी दें। 
  पुलिस लाईन में आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम में आई जी अरविन्द कुमार सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी षियाज़ के.एम, निरंजन शर्मा, सीएसपी श्रीमती किरण अहिवार, डीएसपी अजीत सिंह चौहान, राजकुमार कुशवाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण एवं उनके परिजन व बच्चे उपस्थित रहें।