बाबा लख्खा सिंह के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने रोपे पौधे
Jul 11 2024
ग्वालियर। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्वालियर शहर को हरीतिमा की चादर ओढ़ाने के लिए समाज के साथ शासकीय विभाग भी कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। देश भर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने के लिये सुविख्यात पद्मश्री बाबा सेवा सिंह के सहयोगी एवं गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ के प्रमुख बाबा लख्खा सिंह के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल संघों के सहयोग से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस दिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में कुल मिलाकर लगभग 400 पौधे रोपे गए।
गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ के प्रमुख बाबा लख्खा सिंह एवं अन्य सेवादारों की मौजूदगी में गुरुवार को कम्पू स्थित राज्य महिला अकादमी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे गए। इस अवसर पर बाबा लख्खा सिंह ने ग्वालियर को हरा-भरा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने आह्वान किया कि शहरवासी अपने जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य रोपें।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल संघों के सहयोग से गुरुवार को ट्रिपल आईटीएम के सामने स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेलगांव परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 330 पौधे रोपे। इसी तरह दर्पण मिनी खेल स्टेडियम में 30 एवं कम्पू खेल परिसर में 20 पौधे रोपे गए। खिलाडिय़ों एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ पौधे रोपे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









