पेड़ सुरक्षित होंगे तो हमारा जीवन भी सुरक्षित होगा: सांसद कुशवाह
Jul 11 2024
ग्वालियर। पेड़ों से हमें प्राण वायु मिलती है। इसलिए पेड़ सुरक्षित होंगे तो हमारा जीवन भी सुरक्षित होगा। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है। ग्वालियरवासी भी इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें, जिससे ग्वालियर का पर्यावरण बेहतर बना रहे। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को गोपाचल पर्वत पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में कही। उन्होंने पाम का पौधा रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की।
व्यापारिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण के दौरान सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एक पेड़ माँ के नाम अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी माँ अथवा अन्य परिजनों के नाम से पौधे रोपकर धरती माँ का श्रृंगार करना चाहिए। जब पेड़ ज्यादा होंगे तो वर्षा भी अच्छी होगी और पर्यावरण भी अच्छा रहेगा।
गोपाचल पर्वत पर आयोजित हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पाम, गुड़हल, आंवला व जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति गंगाराम बघेले, विनोद शर्मा व जवाहर प्रजापति एवं गोपाचल पर्वत के संरक्षक अजीत बरैया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पौधे रोपे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









