भाविप सहयोग शाखा द्वारा माँ कैलादेवी बालिका गृह में सामग्री भेंट की

Jul 11 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा 11 जुलाई गुरुवार को सेवा-संस्कार सप्ताह एवम स्थापना दिवस पर शाखा सहयोग के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, मोहनलाल जैन, वासु भाई आदि सदस्यों द्वारा माँ कैलादेवी बालिका अनाथ आश्रम जयारोग्य अस्पताल परिसर पहुँच कर वहाँ स्थित 30-32 बच्चियों के लिए अंडरगारमेंट, पेंटिंग सामग्री, बच्चियों के वस्त्र, किराने का सामान दालें, चावल, पोहा, आदि  वहाँ उपस्थित स्टाफ श्रीमती आरती बाथम, गंगा प्रजापति एवं अनाथ आश्रम बालिकाओं को भेंट किया।
भारत विकास परिसद शाखा सहयोग ने आश्रम बालिकाओं के लिए आगे भी इसी तरह से सहयोग करने का कहा साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आमजन से बालिकाओं के जीवन यापन से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की सहायता हेतु अनुरोध करते किया।