लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन

Jul 11 2024

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व को देखते हुए लायंस क्लब के प्रांतीय कार्यक्रम पौधारोपण सप्ताह के चतुर्थ दिवस लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बारादरी चौराहा मुरार में किया गया। जिसमें पीपल, बरगद, बेलपत्र, मीठा नीम एवं अन्य प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया और पौधों के संवर्धन और संरक्षण करने की भी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। हमको वृक्ष कीमती जीवनदायनी प्राणवायु देता है, और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। बिना वृक्षों के आने वाली पीढ़ी का जीवन संकट में हो सकता है। इसलिए हमे अभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पृथ्वी के इस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना होगा।
संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग का लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल, विपिन खेतान, हरिओम कुमार सिंघल,  विजय खंडेलवाल, कमल अग्रवाल, छाया अग्रवाल, राजेश  गोयल, ओपी पाठक, राजावत, हेमलता दुबे, नीलम शर्मा एवं विद्यालय के स्टाफ सहित छात्रों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।