ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी, पति-पत्नी बेटा और भतीजी की मौत
Jul 11 2024
ग्वालियर। पुरानी छावनी में एबी रोड पर ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने रोंद दिया। घटना गुरूवार के तडक़े 4 बजे की है। हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक सदस्य घायल है। मृतक मालनपुर में बेटी के यहां भात देकर वापस बानमोर मुरैना लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। ऑटो में मृतकों के शव गाड़ी की बॉड़ी में इस तरह फंसे थे कि एक बार को पुलिस अधिकारी भी सहम गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल ऑटो चालक को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना स्थल पर ही ट्रक खड़ा मिल गया लेकिन चालक फरार हो गया है।
मुरैना जिले के बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश बाल्मीकि की बेटी निशा की ससुराल मालनपुर (भिंड) में देवर की 11 जुलाई को शादी थी। 10 जुलाई को भात की रस्म हो रही थी। बेटी के ससुराल में भात देने के लिए नरेश अपनी पत्नी ऊषा 48, बेटा राहुल 22 और 7 साल की भतीजी अंकिता (छोटे भाई की बेटी) के साथ भात देने पहुंचा था। मालनपुर में भात देने के बाद ऑटो से ही पूरा परिवार वापस बानमोर मुरैना लौट रहा था।
गुरूवार के तडक़े 4 बजे ऑटो पुरानी छावनी थानाक्षेत्र में ग्वालियर-मुरैना रोड से गुजर रहा था तभी निरावली पॉइंट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ऑटो के अंदर चार लोग कुचले पड़े हैं, जबकि ऑटो चालक सडक़ पर पड़ा है। तत्काल पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल ऑटो चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया है। ऑटो में कुचलने के कारण नरेश, ऊषा, उनका बेटा राहुल व भतीती अंकिता पुत्री मनोज की मौके पर ही मौत हो गई है। घायल ऑटो चालक अजय की हालत गंभीर है। अजय भी नरेश का रिश्ते में भाई लगता है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।
मृतक नरेश और उसका परिवार मालनपुर से भात देकर लौट रहा था। मृतक नरेश और ऊषा की बड़ी बेटी निशा के देवर की गुरुवार 11 जुलाई को शादी है। इससे पहले 10 जुलाई को भात पहनाया जा रहा था। जिसमें नरेश अपने परिवार सहित शामिल हुआ था। बेटी का घर होने पर नरेश और उसकी पत्नी ऊषा ने वहां पानी तक नहीं पिया था। यही कारण है कि वह रात को ही वहां से वापस घर की ओर लौट पड़ा। पर वह नहीं जानता था कि रास्ते में मौत उनकी राह देख रही है।
मृतक नरेश के दो बेटियां व दो बेटे हैं। नरेश गुडग़ांव के बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी ऊषा रायरू में एक निजी कॉलेज में कर्मचारी थी। बेटा राहुल भी प्राइवेट नौकरी करता था। पूरा परिवार नरेश और ऊषा की कमाई पर चलता है।
नरेश, ऊषा और राहुल भात देने के बाद रात करीब 3 बजे मालनपुर भिंड से ग्वालियर होते हुए मुरैना के लिए निकले थे। घर पर परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन गुरूवार सुबह 5 बजे पुलिस का फोन उनके पास पहुंचा और घटना का पता लगा। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया।
बताया गया है कि नरेश उसकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल, भतीजी अंकिता के साथ पीछे बैठे थे। उनका रिश्ते का भाई अजय ऑटो चला रहा था। ऑटो जब बायपास स्थित सुसैरा कोठी के पास बंटी ढाबा से आगे पहुंचा तो अजय ने ऑटो में पेट्रोल डलवाने की कहा और ऑटो पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया। इसी बीच मुरैना की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो कई बार पलट गया।
मृतक नरेश और ऊषा की बड़ी बेटी निशा के घर में देवर की शादी है। रात को मां-पिता व भाई भात देने के बाद लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। जिसमें तीनों सहित चार की मौत हो गई। घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही नरेश का दामाद अजय कुमार तत्काल स्पॉट पर पहुंच गया और सुबह 6 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा घंटे तक उनके शवों को अलग किया और उसके बाद एंबुलेंस की मदद से पीएम हाउस पहुंाया। वहीं घायल अजय को गंभीर हालत में भर्ती कराया है।
इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि पुरानी छावनी इलाके में ऑटो और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









