प्रयास ऐसे हों कि रोपे गए सभी पौधे जीवित रहें-संभागायुक्त खत्री
Jul 10 2024
ग्वालियर। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रमों में संभागायुक्त मनोज खत्री शामिल हुए। उन्होंने रामदास घाटी पार्क में शीशम का पौधा रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी कड़ी में उन्होंने गाँधी पार्क में अशोक का पौधा रोपा। संभागायुक्त मनोज खत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सभी लोग मिलजुलकर अधिक से अधिक पौधे रोपें। साथ ही प्रयास ऐसे हों कि रोपे गए सभी पौधे जीवित रहें और पेड़ की शक्ल अख्तियार करें। नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने इस अवसर पर कचनार का पौधा रोपा।
संभागायुक्त खत्री ने कहा कि रोपे गए पौधे जब पेड़ बनेंगे तो निश्चित ही पर्यावरण के लिये उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने के लिये नगर निगम टीम की प्रशंसा की। साथ ही कहा सभी की भागीदारी से वृक्षारोपण का यह प्रयास शहर के पर्यावरण के लिये उपयोगी साबित होगा। श्री खत्री ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम की टीम इसी उत्साह व जोश के साथ शासन की अन्य नीतियों का पालन करने के लिए भी काम करेगी।
रामदास घाटी पार्क में बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपे गए। इनमें चम्पा, जामुन, आंवला, अर्जुन, शीशम, कचनार व अशोक इत्यादि प्रजातियां शामिल हैं।
संभागायुक्त श्री खत्री की मौजूदगी में आयोजित हुए वृक्षारोपण कार्यक्रमों में निगम अपर आयुक्त विजय राज व मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









