बाइक सवार दो दोस्तों को बदमाशों ने गोली मारी,एक युवक के पेट में गोली लगी
Jul 10 2024
ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक पेट में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई चौराहा के पास न्यू प्रेम नगर मोड भगवत सहाय क्वॉर्टर के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद घायल युवक की शिकायत बदमाशो के खिलाफ दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के हजीरा थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों में पीएचई कॉलोनी के पास विवाद हो गया है और एक युवक को गोली मार दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जेएएच पहुंचाया। गोली पेट में लगने से युवक की हालत गंभीर थी और उसे एक हजार बिस्तर अस्पताल में रैफर किया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि गोली लगने से घायल मनीष पुत्र भवानी बाथम मिहौना भिण्ड का रहने वाला है, तथा उसका साथी जोनी बाथम पुत्र केदार बाथम मेहगांव का रहने वाला है। पड़ताल में पता चला है कि मनीष की बहन यहां पर लधेड़ी पर रहती है। फिहलाल पता नहीं चला है कि गोली मारने वाले हमलावर कौन है। घायलों का कहना है कि हमलावर एक डिस्कवर बाइक से आए थे। बाइक का नंबर भी मिला है। पुलिस नंबर के आधार पर बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
पुलिस को इस मामले में पता चला है कि बाइक टकराने के बाद आरोपियों ने मारपीट की थी और गोली मार दी। यह बात पुलिस को हजम नहीं हो रही है कि बाइक टकराने पर आरोपी गोली मार सकते है। फिलहाल पुलिस घायल के बयान लेने के लिए रवाना हो गई है, क्योंकि रात में घायल बेहोश था और उससे पूछताछ नहीं हो सकी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









