कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह से भेंटकर स्वागत किया
Jul 10 2024
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह के निवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अशोक सिंह से भेंट कर उन्हें पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। इस मुलाकात के दोरान शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने विकलांग जनों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हूए अशोक सिंह को भाजपा सरकार द्वारा विकलांगजनों की निरंतर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराये जाने की अनदेखी किए जाने पर चर्चा की।
अशोक सिंह ने विकलांगजनों की आवाज राज्यसभा में उठाये जाने का जौहरी को आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस का संगठन को किस तरह मजबूत किया जाये ओर पोलिंग बूथों एवं आमजन मानस में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में कि गई उपल्बधियों को किस तरह पहुंचाया जाय ओर कांग्रेस पार्टी को किस तरह फिर से मजबूत किया जाये आदि विषयों पर अशोक सिंह से चर्चा की गई।
मुलाकात करने बालो में कांग्रेस के अमर सिंह माहोर, राजकुमार शर्मा, हमीद खां उस्मानी, जंगबहादुर, चंदू नायक, कामरान कुरेशी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









