पांच ब्राह्मण कन्याओं का विवाह 14 को, आमंत्रण पत्र का वितरण शुरू
Jul 10 2024
ग्वालियर। ब्राह्मण समाज की पांच कन्याओं का विवाह चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में 14 जुलाई भढिय़ा नवमी को आयोजित किया जा रहा है। पांच कन्याओं के लिए सामूहिक बारात 14 जुलाई को सायंकाल 4 बजे श्री राम मंदिर, फालका बाजार लश्कर से प्रारंभ होगी। जिसका सर्व समाज स्वागत करेगा। इसकी सभी तैयारियां जोरदारी पर हैं।
2100 ब्राह्मण परिवारों में पीले चावल वितरित कर आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आज विवाह के साथ-साथ पारिवारिक सामूहिकता का सफल निर्वाह करने के लिए संस्कार अवश्य दें। बालक बालिकाओं को अपने पूर्वजों का अपने पिता तुल्य परिजनों का आदर करना चाहिए।
इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, वीना भारद्वाज, कांता शर्मा, सुधा दीक्षित, संध्या तिवारी, अंजू दीक्षित, मंजू मिश्रा, रेनू शर्मा, शशि शर्मा, गौरी शर्मा, डॉ. प्रमला पचौरी, शैलू शर्मा, प्रथा पचौरी, लवली चतुर्वेदी, वैशाली चतुर्वेदी, राधा शर्मा, अ़ंशिता शर्मा, अलका मिश्रा, सरोज मिश्रा, सपना शुक्ला, निशा शुक्ला, शशि गोस्वामी, रेखा चतुर्वेदी, लक्ष्मी पाराशर, कीर्ति गौड, शैलेंद्र दीक्षित, रवीन्द्रनाथ नायक, निखिल भारद्वाज, रामनारायण मिश्रा, सोनू बाजपेयी, रवि आनंद गौड़ आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









