बाबा अमरनाथ के दर्शन कर श्रद्धालुओं का जत्था बापस आया, स्टेशन पर हुआ स्वागत

Jul 10 2024

ग्वालियर। बम बम भोले सेवा समिति द्वारा गत 30 जून को बाबा अमरनाथ का दर्शन करने गया जत्था ग्वालियर वापस आ गया। इस जत्थे में ग्वालियर से लगभग तीन सौ श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि हम पिछले 24 वर्षों से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं का जत्था लेकर जाते हैं। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग विलुप्त हो गया है। पर माता पार्वती, गणेश और चबूतरा के दर्शन हो रहे हैं। वहीं ग्वालियर लौटने पर सभी श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।