बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का एक सप्ताह में निराकरण करें: नीतू माथुर
Jul 10 2024
ग्वालियर। शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का एक सप्ताह में निराकरण करें। जहां बार-बार लाइटें खराब हो रहीं है वहां केबल सहित जो भी समस्या है उसे दूर करें। साथ ही निर्माण कार्यों की गति भी तेज करें ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सकें। यह निर्देश स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने दिए। वह मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी मुख्यालय में समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर रही थीं।
समीक्षा बैठक में स्ट्रीट लाइट का संधारण एवं संचालन करने वाली एचपीएल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सीसीएमएस को कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ दिया गया है। स्ट्रीट लाइट बंद है या चालू, इसकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल कमांड सेंटर से की जा सकेगी।
स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ ने स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दी गई राशि से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से जो भी कार्य निगम द्वारा किए जा रहे हैं, उनको तेज गति से निर्धारित समय सीमा मे गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे निगम संग्राहलय का जीर्णोद्धार, गांधी रोड सौंद्रयीकरण, नए पड़ाव पुल के नीचे सौंदर्यीकरण, फाइन आर्ट काँलेज ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सारणी बनाकर निर्धारित समय अवधि मे कार्यों को पूर्ण कराया जाए और यदि संबंधित वेंडर द्वारा कार्यों को निर्धारित समय सारणी अनुसार नही किया जा रहा है तो उसके खिलाफ पेनाल्टी सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई करें। सीईओ ने ऐसे कार्य जो अभी तक टेंडर स्टेज पर भी नही आ पाए हैं, उनकी जगह अन्य कार्यों को लेने के लिए संबंधित अधिकारियों को योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का एक सप्ताह मे निराकरण करें। स्ट्रीट लाइट के संधारण के लिए वार्ड स्तर पर 60 टीमों का गठन करें। अधीक्षण यंत्री नगर निगम के साथ मिलकर संधारण टीम का वेरिफिकेशन करें। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारी संयुक्त रूप से एलईडी संधारण कार्य का निरीक्षण करें तथा वेंडर द्वारा तय कार्य नहीं किए जाएं तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
बैठक में निगम अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, अधिक्षण यंत्री जेपी पारा, अधीक्षण यंत्री विद्युत कीर्ति वर्धन मिश्रा, स्मार्ट सिटी से अधीक्षण यंत्री सुबोध खरे, सहायक यंत्री अनिल सिंह चौहान, उपयंत्री काजी खलील सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









