बैंक से रुपए निकालकर वापस लौट रही महिला से लूट करने वाले दोनों लुटेरे पकड़े
Jul 10 2024
ग्वालियर। यूको बैंक से रुपए निकालकर वापस लौट रही महिला से लुटेरे रुपयों का बैग लूटकर भाग गए। महिला के साथ हुई दिन दिहाड़े लूट को हजीरा थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों सहित घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी हजीरा ब्रजेन्द्र भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपियों को पकडऩे के लिए लगाया गया था। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें बाइक सवार बदमाशों को चिन्हित कर तलाश की। इसमें पता चला कि बदमाश डोंगरपुर जिला मुरैना के रहने वाले हैं।
मुखबिर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध हुलिया से मिलते जुलते दो व्यक्ति बाइक लिए हुए कुंजविहार कॉलोनी के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को दोनों संदिग्ध बाइक लिए खड़े दिखे। दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम को देख उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों संदिग्धों से नाम व पता पूछने पर उन्होंने विक्की राठौर व राजकुमार राठौर निवासी डोंगरपुर, कैलारस जिला मुरैना बताया। लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने टीम को गुमराह किया, लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
बतादें कि 9 जुलाई को रिंकी पति बिजेन्द्र भदौरिया ने एफआईआर दर्ज कराकर बताया था कि 8 जुलाई शाम को वह बिरला नगर यूको बैंक से 20 हजार रुपए निकालकर घर पैदल जा रही थी, जैसे ही वह सोना गार्डन के सामने पहुंची तभी काले रंग की बाइक सवार दो लडक़े आए और पीछे वाले लडक़े ने मुझ पर झपट्टा मारकर मेरे हाथ से थैला छीनकर भाग गए। थैला छीनते समय उसमें से 3200 रुपए नीचे गिर गए और शेष रुपए थैले में ही रह गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









