अपर आयुक्त ने आमजन की समस्यायें सुनकर दिए निराकरण के निर्देश

Jul 09 2024

ग्वालियर। आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें निगम अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त अनिल दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
 सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 29 महलगांव, करौली वाली माता, सोनी हलवाई की गली निवासी भल्लो गुर्जर ने आवेदन देते हुए बताया कि गली में पशु डेयरी संचालक द्वारा सडक पर गंदगी फैलाना एवं किए गए अतिक्रमण को हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 25 सीपी कॉलोनी आदित्य नगर निवासी जितेन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि कॉलोनी में अवैध रूप से गली पर अतिक्रमण कर लिया है जिस कारण आम रास्ते पर निकलने में परेशानी हो रही है, उक्त अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में, वार्ड 14 गुदडी मोहल्ला निवासी बाबूलाल इंदौरिया ने आवेदन देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थी के छज्जे पर जबरजस्ती निर्माण करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर प्रार्थी के छज्जे पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। 
अपर आयुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 32 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।