नगर निगम ने शहर में अनेकों स्थानों पर किया पौधरोपण
Jul 09 2024
ग्वालियर। शहर हरा भरा रहे इसके लिए निगमायुक्त सिंह के निर्देशन में बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को शहर में अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
पौधारोपण अभियान के तहत वार्ड 18 कुशवाह मार्केट के पास क्षेत्रीय पार्षद, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्कूल के बच्चों और रहवासियों के जन सहयोग से 140 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही बारादरी से एमएच चौराहे डिवाइडर पर व्यापारी संघ और आमजन से 70 पौधों का रोपण किया गया।
साथ ही आमखो स्थित 1000 विस्तर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स एवं आमजन के सहयोग से 50 पेड़ लगाए गए तथा उनके रखरखाव की जिम्मेदारी हॉस्पिटल को दी गई। साथ ही वार्ड 34 रामबाग कॉलोनी पार्क में क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों तथा नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही डीबी सिटी डिवाइडर पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। साथ ही वार्ड 66 ग्राम लखनौती खुर्द में क्षेत्रीय पार्षद एवं आमजन के साथ निगम के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 12 तिकोनिया पार्क एवं चांदवाणी पर क्षेत्रीय पार्षद, डब्ल्यूएचओ एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ द्वारा 40 पेड लगाय गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









