यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त किया
Jul 09 2024
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत नवीन बस स्टैंड झान्सी रोड ग्वालियर पर मुख्य मार्ग पर खड़े यातायात में बाधक हाथ ठेलों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत द्वारा हटवाया गया। उक्त कार्यवाही मे रवि कुमार कोरी, श्रीकान्त सेन सहित दल (पूर्व) एवं थाना-झान्सी रोड का पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही सामान गुमटी नुमा लोहे की चादर चढा हाथ ठेला, काउंटर जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डीबी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









