गंदगी फैलाने पर 8600 रुपये का वसूला जुर्माना

Jul 09 2024

ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं आदतन कचरा फैलाने व डस्टबिन का उपयोग न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। 
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने पर एवं सीएंडडी वेस्ट सडक पर डालने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। जिसके तहत होटल शाह इंपीरियल ब्लू द्वारा गंदगी फैलाने पर 5000 रूपये का जुमार्ना वसूला गया। साथ ही जोन 6 जीडीए के पास सडक पर पडे सीएण्डडी मटेरियल पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया। 
इसके साथ ही दक्षिण विधानसभा में घोड़े द्वारा मुख्य मार्ग पर लीद करने पर न्यू दयाल बैंड संचालक हैप्पी पर 500 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर पेशाब करने पर नारायण मांकीजा पर 100 रूपये, एस बी प्लास्टिक पर 1000 रूपये, धीरज हेमराजनी अमानक पॉलीथिन उपयोग करने पर 1000 रूपये का जुर्माना एवं 3 किलो 400 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। कुल 2600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई फालका बाजार राम मंदिर चौराहे पर एवं क्षेत्र क्रमांक 16 वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत की गई। 
इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत 6 मीट  मास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। कार्यवाही के दौरान राजेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, सेवाराम खरे, विकेश बागड़े, नारायण पवार, हरिओम बनाफल, राजकुमार धौलपुरिया, राजकुमार चौहान, प्रदीप राज चौहान, मोनू कुमार, यशवंत मेकले, राम सेवक शाक्य, राजेश रावत, रविंद्र गुर्जर एवं नगर निगम स्टाफ उपस्थित रहा।