देश के हर क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में लगा है विद्यार्थी परिषद: रोहित दुबे

Jul 09 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्वालियर महानगर द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में नवयुग विद्यार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महनगर विद्यार्थियों सब कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महानगर के विद्यार्थियों ने बढ़चढक़र सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रामकृष्ण सिंह धाकड़ मुख्य अतिथि एवं प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश तोमर एवं महानगर मंत्री हिमांशु श्रोती उपस्थित रहे। 
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. आरके एस धाकड़ नेे कहा कि अभाविप का इतिहास दशकों पुराना है अभाविप एक पौधे के रूप में शुरू हुआ और आज एक वट वृक्ष बन गया है। अभाविप न केवल परिसरों में बल्कि समय समय पर समाजहित में सामाजिक चुनौतियों को दूर करने के लिए एवं राष्ट्रहित में कार्य किया है। साथ ही मुख्य वक्ता भाषण में रोहित दुबे ने कहा कि राष्ट्रहित में विद्यार्थियों को अग्रसर करते हुए उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं उनकी प्रतिभाओं का सम्मान करता आया है। 
अभाविप ग्वालियर महानगर के मंत्री हिमांशु श्रोती ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस  कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा सप्ताह भर से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय में बताया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। 
जिसमें नवयुग ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य, गायन, भाषण, काव्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विद्यार्थी सम्मानित हुए। महानगर अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश तोमर ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के साथ हुआ।