इनरव्हील क्लब ऑफ़ ग्वालियर न्यू जेन को मिले 20 अवॉर्ड्स
Jul 09 2024
ग्वालियर। इनरव्हील क्लब ऑफ़ ग्वालियर न्यू जेन ने कोटा में आयोजित असेंबली मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अवॉर्ड्स, एक रनिंग ट्रॉफी, तथा कैश प्राइज्स प्राप्त किए। यह अवॉर्ड्स वर्ष 2023-24 में किए गए सेवा कार्यों के लिए प्रदान किए गए।
प्रमुख अवॉर्ड्स में बेस्ट प्रेसिडेंट सोनल जैन, बेस्ट सेक्रेटरी करिश्मा मेहता, उमंग एजुकेशनल अवार्ड रनिंग ट्रॉफी, वोमेन एन्पॉर्मेंट अवार्ड, हेल्थ केयर अवार्ड, रत्न पुरस्कार अवार्ड, आईआईएलएम शिक्षा, बेस्ट रिपोर्टिंग, जेंडर इक्वलिटी, अप्लिफ़्टमेंट ऑफ़ गर्ल्स, इनरव्हील ब्रांडिंग, अडॉप्ट ए मिशन गोल, सीनियर सिटीजन की मदद, एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन, और हेल्थ एंड सैनिटेशन शामिल हैं।
सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्रीमती सुनीता जैन थीं। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती निशा खाँडपुर और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी श्रीमती बिंदु गुप्ता द्वारा अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। असेंबली में सभी प्रेसिडेंट द्वारा मार्च पास्ट भी निकाला गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









