आर्यिका पूर्णमति माताजी का मुरार में मंगल प्रवेश 12 को
Jul 09 2024
ग्वालियर। मुरार जैन समाज द्वारा आयोजित होने जा रहे भव्य चातुर्मास में अपना मंगल सानिध्य देने हेतु पधार रहीं आर्यिका पूर्णमति माताजी का 12 जुलाई को मुरार में भव्य प्रवेश होगा। चातुर्मास कमेटी के संयोजक विजय जैन एवं जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि माताजी कुंडलपुर से लगभग 300 किलोमीटर पद विहार करती हुई मंगलवार को डबरा पहुंची, जहां डबरा जैन समाज के द्वारा उनकी भव्य आगवानी की गई। पूज्य माताजी ने डबरा जैन मंदिर के दर्शन किए और ग्वालियर की ओर पद विहार शुरू कर दिया।
शोभायात्रा के संयोजक अशोक जैन पोली ने बताया कि 12 जुलाई को प्रात: 5:30 बजे से माताजी की नगर प्रवेश शोभायात्रा थाटीपुर स्थित गुलाबचंद की बगीची से प्रारंभ होगी, जो नगर के विविध मार्गों से होती हुई मुरार जैन मंदिर पहुंचेगी, जहां माताजी मंदिर के दर्शन करेंगी तत्पश्चात चिक संतर स्थित जैन धर्मशाला पहुंचेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









