गड्डे में भरे पानी में डूबने से महिला की मौत

Jul 09 2024

ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित बदनापुरा झुग्गी बस्ती में रहने वाली एक महिला की गड्डे में भरे पानी में डुबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल कर मृतक महिला के शव को पीएम के लिये भेज दिया। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा झुग्गी बस्ती में रहने वाली बृजया आदिवासी पत्नी विजय सिंह उम्र 40 वर्ष की गड्डे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। 
परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव की जांच पड़ताल कर उसके शव को पीएम के लिये भेज दिया।