आम, केला, बेलपत्र, नींबू, मीठा नीम के 31 पौधे लगाए

Jul 09 2024

ग्वालियर। पौधारोपण सप्ताह के द्वितीय दिवस मंगलवार को लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन देवीशा नेत्र चिकित्सालय लक्ष्मीबाई कॉलोनी में किया गया। जिसमें आम, केला, बेलपत्र, नींबू, मीठा नीम एवं अन्य प्रकार के 31 पौधे ओपी पाठक के नेतृत्व में लगाए गए।
इस अवसर पर विजय खंडेलवाल, दिलीप, प्रीती झा, मीनाक्षी गोयल, डॉ हरिओम सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।