एफटीएस युवा ग्वालियर द्वारा ओपन माइक 3.0 का आयोजन दीनदयाल मॉल में किया

Jul 08 2024

ग्वालियर। एफटीएस युवा ग्वालियर की टीम वनवासी और ग्रामीण भाई बहनों के शारीरिक, व्यक्तिगत, मानसिक स्तर के विकास पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसको ध्यान में रखते हुए फ़ंड रेजि़ंग इवेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम में भागीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई थी तथा इसमें पोएट्री, सिंगिंग, डांसिंग आदि स्किल्स पार्टिसिपेंट्स के लिए रखी गई थी। फीस का उपयोग एफटीएस युवा टीम द्वारा अपने मिशन के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गयी, जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति शुरू हुई। जिसके बाद सचिव सुप्रिया गर्ग ने स्वागत संदेश दिया। ओपन माइक 3.0 में 65 प्रविष्टियां आई, जिसमें एक से एक शानदान प्रस्तुति देखने को मिली।
किसी ने कविता के माध्यम से नारी का दर्द बताया तो किसी ने कॉमेडी एक्ट से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। किसी ने शायरी सुनाई तो किसी ने अपने डांस से सबको हिला कर रख दिया। छोटे बच्चों का परफॉरमेंस बड़े लोगों से कम नहीं था।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संचिता गुप्ता द्वारा एफटीएस युवा की कार्यप्रणाली और मिशन पर प्रकाश डाला गया। मिसेस इंडिया एशिया पेसिफिक और मिसेस यूनिवर्स फेमस मीनाक्षी माथुर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि अंजलि बत्रा थीं। इवेंट के जज वरिष्ठ शिक्षिका राधिका माहेश्वरी, संगीत गुरु योगेश जैन थे।
मंच संचालन साक्षी चौहान और हिमांशु शर्मा ने किया। आभार व्यक्त आयुष खंडेलवाल द्वारा किया गया। इवेंट को विशाल विंडो कूलर, रीझुल फर्निचर और डीडी मॉल द्वारा स्पांसर किया गया था। इवेंट के अंत में बेस्ट परफॉर्मर्स को अवार्ड तथा सभी को सर्टिफिकेट्स, रिटर्न गिफ्ट और रिफ्रेशमेंट बॉक्स दिए गए। वॉलेंटियर ऑफ़ द मंथ जून का ख़िताब प्राची गोयल को मिला।
कार्यक्रम में संचिता गुप्ता, डॉक्टर संतोष कुमार, सुप्रिया गर्ग, आयुष खंडेलवाल, प्राची गोयल, निकिता शर्मा, मनाली बंसल, पूनम उपाध्याय, पूजा खरे, ख्याति मूंदड़ा, रिजवाना खान, सुहाना खान, आदित्य सोनी, मोहित सिंह, कंचन सिंह, हर्षिता कुशवाह, अलका डगर, वैशाली कुशवाह, प्रगति अनवेकर आदि उपस्थित रहे।