तीन बदमाशसें ने रिटायर्ड फौजी व उसकी बेटी को पीटकर कार पर पत्थर फेकें, एक बदमाश को पकड़ा
Jul 08 2024
ग्वालियर। आधी रात घर के बाहर खड़ी रिटायर्ड फौजी की लग्जरी कार में कुछ बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा है कि बदमाशों की संख्या तीन थी और उन्होंने कार के कांच पर बार-बार पत्थर फेंके। कार का कांच टूटने की आवाज आने पर रिटायर्ड फौजी और उनकी बेटी बाहर आए और एक हमलावर को पकड़ लिया। पर उसके साथी आए और मारपीट कर उसे छुड़ा ले गए।
घटना गोवर्धन कॉलोनी में गत रात 12.56 बजे की है। हमलावर कौन थे और उन्होंने यह हरकत क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोला का मंदिर गोवर्धन कॉलोनी निवासी महेश सिंह तोमर एक्स आर्मी मैन हैं। घर में उनके अलावा बेटी अनीता व पत्नी है। गत रात को महेश परिवार सहित घूमकर घर आए और दरवाजे पर ही अपनी कार पार्क कर दी। रोज रात को गाड़ी को घर के बाहर ही पार्क करते हैं। गाड़ी खड़ी कर वह अंदर चले गए। रात करीब 12.56 बजे अचानक कार के कांच के टूटने की आवाज आई। जिस पर रिटायर्ड फौजी व उनकी बेटी बाहर आए तो देखा कि कार का कांच टूटा हुआ था।
आस-पास देखा तो बाइक क्रमांक एमपी 04 वाए एम 2285 के साथ एक युवक खड़ा दिखाई दिया। महेश और अनीता ने उसे पकड़ लिया और बाइक की चाबी छीन ली। इसी बीच नकाबपोश बदमाश के दो अन्य साथी वहां पर आए और पिता-पुत्री की मारपीट कर अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले। इसी बीच अनीता के गले में पहनी हुई एक तोला की सोने की चेन भी गायब हो गई है।
घटना की सूचना पीडि़त पक्ष ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि हमलावर कौन थे और रिटायर्ड फौजी की कार को तोडऩे के पीछे मकसद क्या है।
रिटायर्ड फौजी और उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि हमलावर बाइक व कार से थे। जिस बाइक सवार को उन्होंने पकड़ा था उसे छुड़ाने के लिए दो अन्य बदमाश आए थे। हमसे मारपीट करने के बाद उनमें से एक बदमाश उसकी बाइक से भागा, एक कार में सवार होकर भागा तो तीसरे साथी ने पैदल ही दौड़ लगा दी थी।
पीडि़त पक्ष ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। स्पेशली कार को लेकर तो किसी से भी नहीं है। हमलावर युवक कौन थे और उनका मकसद कार को ही तोडऩा था यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। पीडि़त पक्ष हमलावरों को पहचानते भी नहीं है।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि रात 12.56 बजे दो युवक कार की तरफ आते हैं। एक ने कार में पत्थर मारा तो कांच टूट गया। दूसरे युवक ने और बड़ा पत्थर उठाकर कार के आगे साइड वाले कांच पर मारा। इसके बाद जाने लगे, लेकिन दूसरे हमलावर का मन नहीं माना तो एक बार लौटकर फिर कार पर पत्थर पटका है। जिस तरह से वह कार के कांच को तोड़ रहे थे उससे लग रहा है कि कार को लेकर ही कोई विवाद है।
इस मामले में गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









