प्रगति विद्यापीठ व अन्य स्कूलों की बसें अनफिट
Jul 08 2024
ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ की टीम ने सोमवार की सुबह प्रगति विद्यापीठ व अन्य स्कूलों की बसों को चेक किया गया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं करने वाली 14 वैनों को जब्त किया गया। वहीं 19 बसों के चालान काटे गए हैं।
शहर के नामचीन स्कूलों द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए बसों व वैनों को दौड़ाते हुए बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन मोटी फीस वसूलने वाले तानाशाह स्कूल प्रबंधन को लेकर पुलिस व परिवहन महकमा अब सख्त हो गया है। जिसके चलते सोमवार को ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के अमले ने प्रगति विद्यापीठ सहित कई स्कूलों के बाहर डेरा डाल कर बसों व वैनों की सघन जांच की गई। इस दौरान न्यायालय की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए बच्चों को ढोने वाली 14 वैनों को जब्त करते हुए थाने पहुंच दी गईं। जबकि 19 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
अब तक अभियान के दौरान रोड पर स्कूली वाहनों को रोककर कार्रवाई की जाती थी। ऐसे में जिन वाहनों को जब्त किया जाता था। उनमें सवार बच्चों को स्कूल अथवा घर तक पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बच्चों की इस तकलीफ को देखते हुए ही सोमवार को ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के अमले द्वारा स्कूल के गेट पर खड़े होकर ही चेकिंग करते हुए कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के इस संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान किसी स्कूली वाहन में एक्सपायरी फायर फाइटिंग सिस्टम लगे मिले, तो किसी में फस्र्ट एड किट ही नहीं थी। वहीं कई गाडिय़ों तो नंबर प्लेट भी ठीक से नहीं लगी हुई थी।
इस बारे में डीएसपी ट्रैफिक अजित सिंह चौहान का कहना है कि आरटीओ विभाग के साथ मिलकर प्रगति विद्यापीठ सहित अन्य स्कूलों के गेट के बाहर इनके वाहन चेक किए गए। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाली 14 वैनों को जब्त करने के साथ ही 19 बसों के चालान काटे गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









