जेयू में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
Jul 08 2024
ग्वालियर। भारत में ज्ञान की समृद्ध परंपरा रही है। अनुशासित होकर ज्ञान अर्जित करें और आगे बढ़ें। यह दीक्षारंभ कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जाता है जिससे विद्यार्थी संस्थान से परिचित हो सके और उसके मार्ग में कोई समस्या न आए। यह बात संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. साहित्य कुमार नाहर ने सोमवार को जेयू में आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता प्रो. अविनाश तिवारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, प्रो. एसके सिंह व डॉ. हरिशंकर कंषाना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. अविनाश तिवारी ने कहा कि जेयू प्रगतिशील विवि है। पढ़ाई के साथ साथ संस्कार का विकास होता है तभी आप दीक्षित होते हैं। आप ऐसे विवि में है जहां बहुत तरह के कोर्सेज चल रहे हैं। हमारे विवि के खेल, कला, एनएसएस के छात्रों ने अपने अपने क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां हासिल की है। गूगल छात्र मत बनिए बल्कि लाइब्रेरी में जाकर पढिए जिससे आपको शत प्रतिशत जानकारी प्राप्त होगी। अंत में उन्होंने कहा कि सफलता बिना संघर्ष के नहीं मिलती है।
कुलसचिव अरूण सिंह चौहान ने कहा कि जिस उद्देश्य से छात्रों ने प्रवेश लिया है वह अपना उद्देश्य पूर्ण करें। प्रोक्टर प्रो. एसके सिंह ने छात्रों को रैगिंग के बारे में जानकारी दी। डॉ. हरिशंकर कंषाना ने एनएसएस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस समाज को जाग्रत करने का काम करता है।इसी क्रम में प्रो. एमके गुप्ता ने छात्रों को संकाय के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. जेएन गौतम ने दीक्षारंभ में विद्यार्थियों का संस्थान से परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जेएन गौतम व आभार व्यक्त डॉ. सपन पटेल ने किया। इस मौके पर प्रो. आईके पात्रो, प्रो. डीसी गुप्ता, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. समीर भाग्यवंत, डॉ. स्वर्णा परमार सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









