रोटरी के नए गवर्नर और सदस्यों ने ली शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी

Jul 08 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब जिला 3053 के नवीन कार्यकाल 2024-25 से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। समारोह में गवर्नर राहुल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के अलावा रोटरी क्लब लॉरेंस के अध्यक्ष ने और सचिव ने 51 नए सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई।
 शपथ लेने वालों में दो नए क्लब रोटरी क्लब इनोवेटर्स और रोटरी क्लब जागृति भी शामिल थे। रोटरी फाउंडेशन के लिए सदस्यों ने 51 लाख रुपए का दान दिया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट डायरेक्ट्री का विमोचन संपादक अमित अग्रवाल एवं उनकी टीम की उपस्थिति में हुआ। प्रगति विद्यापीठ स्कूल के  बच्चों ने रोटरी की थीम मैजिक ऑफ रोटरी से संबंधित प्रस्तुति दी।