ग्वालियर जैन समाज में सामूहिक रूप से अर्पित की आचार्य श्री के चरणों में विनयांजलि
Jul 07 2024
ग्वालियर। सकल जैन महापंचायत ग्वालियर के तत्वाधान में ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज ने गणाचार्यश्री विरागसागर महाराज को भावपूर्ण विनयांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपने आचार्यश्री को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजमल जैन के द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजक संजयमणि जैन और अनुपम चौधरी एवं ललित जैन भारती ने किया। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से आचार्यश्री के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. वीरेंद्र जैन शास्त्री ने आचार्यश्री का जीवन परिचय प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने आचार्यश्री की साधना, उपदेश और समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री ने कैसे अपने जीवन को तपस्या और सेवा के लिए समर्पित किया और समाज को नैतिकता और धर्म के मार्ग बढऩे को प्रेरित किया।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया जैन छात्रावास प्रांगण में आचार्यश्री के चित्र सभी लोगों ने दीप जलाकर एवं आरती उतार कर श्रद्धा सुमन के विनयांजलि अर्पित की।
विनयांजलि सभा में सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन, ग्वालियर के संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, अनिल शाह, चैंबर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, आरके जैन, दीपिका जैन, चंद्रप्रकाश चंदर, लालमणि प्रसाद जैन, आईपी जैन, डॉक्टर मुकेश जैन, अंबरीश जैन, मनोज कुमार जैन, अनुपम जैन सुरत्न, अशोक वैद, दिनेश जैन, संजय मणि जैन, एचसी जैन, डॉ योगेश जैन ने गणाचार्यश्री विराग सागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने आचार्यश्री की तपस्या, साधना और समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









