कलेक्टर की पहल का अनूप जौहरी ने आभार जताया

Jul 07 2024

ग्वालियर। विकलांग भाई बहिनों का परिवार बसाये जाने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुये विकलांगजनों का विवाह परिचय सम्मेलन कराने की पहल की अनूप जौहरी ने सराहना की है।
शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला  संयोजक अनूप जौहरी ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश के इतिहास में ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा विकलांग भाई बहिनों को अपना जीवन साथी चुनने का जो प्लेटफार्म दिया है, वह एक नई सोच को दर्शाता है। 
जौहरी ने बताया कि परिचय सम्मेलन में तय होने वाले विकलांग जोडों का भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत नगर निगम जनकल्याण एवं सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन अधिकारिता विभाग से विवाह कराया जायेगा। जौहरी ने कलेक्टर के इस ऐतिहासिक कदम के लिये उनका आभार जताया है।