सडक़ धंसी मलबा नीचे मकानों पर गिरा, हादसा टला

Jul 07 2024

ग्वालियर। बहोड़ापुर रामाजी के पुरा में रविवार सुबह बारिश का पानी बैठने से सडक़ धंस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सडक़ धंसने से पहले तेज आवाज आई। सडक़ ऊंचाई पर थी, इसलिए इसका मलबा नीचे मकानों पर गिरा है। किस्मत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना के बाद धसकी सडक़ को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले तो एहतियातन लोगों को वहां से हटाया, क्योंकि सडक़ का दूसरा हिस्सा भी आधा लटका हुआ था। बारिश की वजह से सडक़ के नीचे की मिट्टी धसकने से यह पूरा हादसा हुआ है। जिस आधार पर सडक़ टिकी थी, वह ढह गया तो सडक़ भी धंस गई।
ग्वालियर में लगातार चार दिन से हो रही बारिश के कारण शहर के गली, मोहल्ले और सडक़ों में पानी भरा हुआ है। बारिश का पानी लोगों के घर और दुकानों में भर रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पहले भी शहर के लोहा मंडी इलाके में बरसात का पानी घरों में भर गया था। इस कारण वहां बना एक मकान का हिस्सा पानी बैठने के कारण गिर गया था।