डॉ. नीलम सिंह सह उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

Jul 07 2024

ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि समस्त पदाधिकारियों की सर्व सहमति से डॉक्टर नीलम सिंह को सह उपाध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर नीलम ने बतायाकि जोस हॉस्पिटल की फाउंडर मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ ही जास फैशन स्टूडियो पटेल नगर सिटी सेंटर की डायरेक्टर हूँ। स्टूडिओ पर हमारी अकेडमी भी है। डॉक्टर नीलम सिंह ने बताया कि मैं हमेशा उन लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहती हूं जो इतना पैसा खर्च नहीं कर पाती हें और बाहर जाकर ट्रेनिंग नहीं ले पा रही हें। हम उन सभी को कम से कम पेसो मे ट्रेनिंग देकर आगे बड़ाना चाहते हें। इसी उद्देश्य को लेकर एसोसिएशन से जुडक़र काम करना चाहती हूँ।