सकल वरैया जैन समाज ने गणाचार्य विराग सागर को दी विनयांजलि

Jul 07 2024

ग्वालियर। जैन समाज के संत गणाचार्यश्री विराग सागर मुनिराज की समाधि मरण से ग्वालियर शहर में भी शोक की लहर है। दानाओली स्थित दिगंबर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में सकल वरैया समाज, दिगम्बर जैन वरैया प्रबंधकारिणी कमेटी, भट्टारक कोठी संस्थान सोनागिर एवं सहयोगी संस्था: दिगम्बर जैन वरैया सामाजिक कल्याण समिति ग्वालियर के संयुक्ता तत्वाधान में जैन समाज के लोगों ने गणाचार्यश्री विराग सागर मुनिराज की आत्मा की शांति के लिए विनयांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि विनयांजलि सभा का शुभारमंभा गणाचार्यश्री विराग सागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। वही णमोकार मंत्र की जाप्या के साथ विनयांजलि शुरू की गई।
दिगंबर पार्श्वनाथ मंदिर जैन भवन के प्रांगण में विनयांजलि कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने गणाचार्य विराग सागर मुनिराज के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 
वक्ताओं में मुख्य रूप में वरैया समाज के संजयमणि जैन ने कहा वरैया समाज के द्वारा गणचार्यश्री विराग सागर महाराज के साथ 109 साधु के उदयपुर से चलकर 2012 में सोनागिर में भव्य पंच कल्याणक के साथ जेनेश्वरी दीक्षा दी थी। जैन समाज के दो स्तंभ विद्या सागर जी और विराग सागर का जाना समाज को क्षति है। सकल महा पंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने कहा 2017 में गणाचार्यश्री विराग सागर महाराज 51 साधु के साथ दानाओली जैन भवन आए थे। ओर उनका 55वां अवतरण दिवस बनाया था। 
वक्ताओं में नरेंद्र जैन सोनू, प्रकाश जैन, धर्मचंद्र वरैया, हीरालाल वरैया, वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र जैन घाटीगांव, कुशलचंद्र जैन, भरत जैन वैरागी, भानु जैन, दीपक जैन, धमेंद्र जैन, विवेक जैन, अजीत जैन, सतीश जैन, संजय जैन, राजेश जैन, राजकुमार जैन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन सुनील जैन लोहिया ने किया।