बजरंग भक्त मंडल द्वारा 650 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा

Jul 07 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा रविवार को 650 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 294 किलो मंगल परिवार दिल्ली वालो द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ पर, 147 किलो प्रमोद शर्मा द्वारा, 100 किलो अभिषेक अग्रवाल द्वारा, 100 किलो संदीप त्रिपाठी लखनऊ वालो द्वारा कुल 650 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा गौसेवा एवं मानव सेवा के साथ साथ अब प्रकृति की सेवा भी की जायेगी। 
रविवार की गौसेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, दीपक बघेल, हरिशचंद्र अग्रवाल, हरीश राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।