लायंस क्लब ग्वालियर आस्था की कार्यकारिणी सभा का आयोजन

Jul 07 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा एक निजी होटल में प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। सभा में सभी सदस्यों की सहमति से आगामी तीन माह के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। तथा यह निर्णय लिया गया कि क्लब साल भर वृक्षारोपण महिलाओं तथा बच्चों के लिए कार्यक्रम तथा एक फैलोशिप टूर का भी आयोजन करेगा।
 सभा में नितिन मांगलिक, वंदना जाजू, सुनील शर्मा, ज्योति अग्रवाल, प्रीति सिंह, रश्मि अग्रवाल, रेखा मथुरिया, संगीता जौहरी, सीमा बंसल, वंदना अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, रोमा, प्रियंका अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि  उपस्थित रहे।