चौथे दिन बारिश जारी, मौसम विभाग चेतावनी 11 जुलाई तक सिस्टम सक्रिय
Jul 07 2024
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय बारिश का दौर जारी है। मानसून देरी से जरुर आया, लेकिन जमकर आय है। श्योपुर में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। ग्वालियर में भी गली मोहल्लों में पानी भर जाने से हालात खराब हो गए हैं। ग्वालियर के डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास पानी में बह कर आई घडिय़ाल के आकार की छिपकली से हडक़ंप मच गया।
वन विभाग को मामले की सूचना दी है, जबकि बहोड़ापुर में एक सडक़ धसक गई है। ग्वालियर रविवार सुबह 11.30 बजे तक ही 19.4 एमएम बारिश अभी तक कुल बारिश 336.4 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की माने तो अभी सिस्टम सक्रिय है और 11 जुलाई तक बारिश होती रहेगी।
ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश बाढ़ जैसे हालत निर्मित हो गए हैं। जिससे नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। जिसमें पॉश कॉलोनिया, गली मोहल्लों में पानी भर गया था। लोग परेशान हो रहे थे। रविवार को सुबह लगा कि मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन रविवार की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ हुई है। रविवार को सुबह व दोपहर को बारिश हुई है। जिस कारण फिर वही हालात बन गए हैं। यह पहला दिन नहीं है, बल्कि बीते चार दिन से रिमझिम व झमाझम बारिश का दौर जारी है।
जुलाई का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से शानदार गुजरा है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सीजन में शहर का 706 मिलीमीटर बारिश का कोटा है। इस लिहाज से देखा जाए तो कोटे की 40 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अब तक इस सीजन में 336.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर सामान्य स्थिति के करीब है और एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम, उत्तर प्रदेश मध्य क्षोभमंडल स्तर तक बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिसतान पर स्थित है। वहीं एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक बनीं हुई है इस कारण अगले तीन-चार दिन उत्तरञपश्चिम और मध्य भारत में व्यापक रुप से हल्की और मध्यम वर्षा के साथ ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनीं हुई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इस कारण तीन दिन तक वर्षा के आसार बनें हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









