सनातन धर्म मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसदों ने लिया भगवान चक्रधर से आशीर्वाद

Jul 07 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में आषाढ़ कृष्ण अमावस्या श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान चक्रधर की राधा रसोई में विशेष भोग तैयार कर भगवान को अर्पित किया गया। भगवान के दर्शन एवं दान पुण्य लाभ हेतु भक्त श्रद्धालुओं के आने का क्रम सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। सनातन धर्म मंदिर के राम शांति सभागार में आयोजित कैट के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह कुशवाह, मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह सुमन एवं अन्य अतिथियों ने भगवान चक्रधर के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री महेश नीखरा एवं अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने अतिथियों की अगवानी की। मंडल पदाधिकारीयों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह कुशवाह, मुरैना सांसद शिव मंगल सिंह एवं अन्य सभी अतिथियों को भगवान का प्रसादी दुपट्टा पहनाकर,प्रसाद भेंट कर स्वागत सम्मान किया। संध्या आरती उपरांत मंदिर में भजन कीर्तन हुए एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर रमेश चंद्र गोयल लाला, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, दीपक जैन, पंडित देवकांत शास्त्री आदि उपस्थित थे।