नगर निगम ने शहर में अनेकों स्थान पर किया पौधरोपण
Jul 06 2024
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर में निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देश अनुसार शहर में अनेकों स्थान पर पौधारोपण किया गया। पौधरोपण में जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पौधारोपण के लिए नगर निगम द्वारा पहले ही स्थान का चयन किया गया था। निगम के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शहर के डिवाइडरो पार्क एवं क्षेत्रीय कार्यालय में पौधारोपण किया गया।
वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद जितेंद्र मुद्गल एवं पूर्व पार्षद राजेंद्र धनोतिया के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 में पौधारोपण किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 में पार्षद केदार सिंह कार्यपालन मंत्री सुरेश अहिरवार सहायक यंत्री राकेश कश्यप भवन अधिकारी पवन शर्मा एवं क्षेत्रीय अधिकारी तनुजा वर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया।
नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 62 के अंतर्गत आने वाले शेखपुरा गांव में 210 पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार आनंद नगर स्थित डिवाइडर पर 150 चंपा के पौधों का रोपण किया गया। वहीं दीनदयाल नगर गेट क्रमांक 2 स्थित डिवाइड करो पर 200 पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह गड्ढे वाला मोहल्ला छत्री पार्क में पौधारोपण किया गया। जबकि शंकरपुर स्थित डिवाइडर पर 500 करंज के पौधों का रोपण हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









