जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों व जनता अधिकारों पर फोकस रखे तभी लोकतन्त्र सफल:नरेंद्र सिंह
Jul 06 2024
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा ग्वालियर अंचल के नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं शिवमंगल सिंह तोमर का सम्मान समारोह शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर के सभागार में भव्य रूप में आयोजित किया गया।
आयोजन में अंचल के इन चारों जनप्रतिनिधियों नरेंद्र सिंह, भारत सिंह, शिवमंगल सिंह एवं राकेश शुक्ला को कैट पदाधिकारियों ने चित्रयुक्त क्रियोन भेंटकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं सांसद, मंत्री व विधायक के रूप में पंचवर्षीय सेवाकाल के लिए अंचल के व्यापारीगण व उद्यमियों की ओर से करतल ध्वनि के साथ शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जहाँ जनसेवा के अपने कर्तव्यपालन व जनअपेक्षाओं पर खरा साबित होने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा, वहीं नागरिकों का भी यह दायित्व बनता है कि वे अपने अधिकारों, समस्याओं और मांगों की पूर्ति के लिए अपने सांसद, विधायकों को निरंतर प्रेरित करते रहे। अपने अधिकारों के लिए दवाब बनाने में हर्ज नही है। सांसद, विधायक को भी मैदान में रहना होगा, सिर्फ काम पडऩे पर ही नहीं बल्कि जनता बिना काम के भी उनसे मिलना जुलना बनाए रखे, उन्हें सुझाव देते रहे, तभी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की गाड़ी सुचारु रूप से चल सकेगी।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कैट के आशीर्वाद से ही देश में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी और नरेंद्र मोदी भी व्यापारी वर्ग के अपार समर्थन से तीसरी बार पीएम बने हैं। उन्होंने कहा कि वे कैट के मप्र के मुखिया भूपेंद्र जैन से दीर्घकाल से सतत संपर्क में हैं और उनकी संगठन क्षमता के कायल हैं। मुरैना-श्योपुर के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि चंबल संभाग के तीनों जिलों भिंड, मुरैना व श्योपुर में कैट की गतिविधियों का विस्तार हो व संगठन को मजबूत बनाया जाए। दोनों नेताओ ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में कैट द्वारा प्रारंभ किए जाने वाले प्रत्येक प्रकल्प की सफलता में अग्रणी सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
स्वागत उदबोधन कैट के प्रदेश महामन्त्री रवि गुप्ता ने दिया। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने व्यापारी वर्ग के मध्य कैट द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए संकल्प जताया कि व्यापार-कारोबार पर जब भी आंच आएगी, व्यापारी बंधु कैट को सबसे पहले अपने बीच खड़ा पाएंगे। कार्यक्रम में प्रेस मीडिया जगत से जुड़े विकास शिवहरे एवं हाल ही में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित पवन गुरैया को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कैट के मुकेश जैन, अशोक गोयल, राजू कुकरेजा, ललित नागपाल, सुरेशवचद अग्रवाल, पवन जैन, दीपक पमनानी, मनोज चौरसिया, विष्णु जैन, अरविंद दूदावत, दीपक अग्रवाल, कैलाश मित्तल, दिलीप पंजवानी, कविता जैन, बबीता डावर, विकास हरलालका, राहुल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विवेक जैन, नीरज चौरसिया, सोनू मंगल, नितिन गोयल, अजय चौपड़ा, हरिओम चौरसिया, पारस जैन, निर्मल जैन, आंनद शर्मा, जयहिंद सिंह परिहार, अंशुल गुप्ता, रीना गाँधी, आदि उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









