रेलवे महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Jul 06 2024

ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म से उतरते ही यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। महाप्रबंधक बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक1 एवं 2 पर निरीक्षण करते हुये रेलवे के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के चलते सेफ्टी की विशेष व्यवस्था की जाये ताकि यहां आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।