डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित की
Jul 06 2024
ग्वालियर। भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को फूलबाग स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी अक्षरांजलि देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। जेल में उनकी मृत्यु ने देश को हिलाकर रख दिया और परमिट सिस्टम समाप्त हो गया। उन्होंने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था। नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









