10 घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश, ग्वालियर सहित अंचलभर में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 06 2024
ग्वालियर। मानसून आगमन के बाद से ग्वालियर सहित पूरे अंचल में बादल काफी मेहरबान बने हुए हैं। हालांकि अभी तक यहां हल्की-फुल्की बारिश हो रही थी लेकिन गत रात से रुक-रुककर लगातार कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। पिछले दस घंटे में शहर में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ग्वालियर सहित आसपास के जलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
गत सुबह हुई हल्की बारिश के बाद दिन में जहां बादल थमे रहे वहीं रात करीब डेढ़ बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद बादलों ने रुकने का नाम नहीं लिया। रुक-रुककर शनिवार दोपहर बाद तक बारिश जारी रही।
मौसम के जानकार बता रहे हैं कि इस समय मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों में एक साथ सात मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। सभी मौसम प्रणालियां काफी स्ट्रांग हैं। इन मौसम प्रणालियों से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ पर्याप्त नमी आ रही है। इसी कारण रुक-रुककर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बंगाल की खाड़ी में एक और स्ट्रांग सिस्टम बनने वाला है। इससे मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी। ऐसे में आठ जुलाई को ग्वालियर-चंबल संभाग सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर सहित अन्य जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होगी। बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ जाने से गर्मी से काफी राहत है और मौसम कूल-कूल बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में अब तक कुल 292.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पिछले दस घंटे में हुई तेज बारिश से उन किसानों के चेहरे खिल उठे हैं जो धान की रोपाई के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









