बारिश से लोहामंडी में मकान की गिरी दीवार
Jul 06 2024
ग्वालियर। उपनगर किला गेट के पास गत रात को तेज बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि उस मकान में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना कोटा वाला मोहल्ला लोहामंडी की है। मकान खाली था। खाली मकान मनोज साठे का बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवार डैमेज हो गई थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि जर्जर मकान के आसपास के मकानों में रहने वालों को सचेत कर दिया गया है। बारिश के दिनों में जर्जर मकान गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। जानकारी में सामने आया है कि लोहामंडी में कई ऐसे जर्जर मकान हैं। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो इनमें रहने वाले इन मकानों की मरम्मत के बारे में सोचते हैं और न ही प्रशासन इसके लिए कोई गंभीर कारवाई करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









