एक समोसा मांगने पर दुकानदार ने बुजुर्ग को लोहे की रॉड से पीटा
Jul 06 2024
ग्वालियर। नाश्ता करने पहुंचे एक बुजुर्ग ग्राहक के साथ होटल संचालक के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने दुकान पर जाकर एक समोसा मांगा था। जिसके बदले में उसको होटल संचालक ने बेरहमी से मारा। यही नहीं जब होटल संचालक का मन नहीं भरा तो उसने और होटल पर काम करने वाले लडक़े ने बुजुर्ग ग्राहक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। पिटाई के बाद बुजुर्ग ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं होटल के बाहर बेसुध होकर गिर पड़ा। काफी देर तक होटल के बाहर वह तड़पता रहा। पुलिस को जब मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया और होटल संचालक से पूछताछ शुरू की।
शहर के पड़ाव थाना इलाके के रेलवे स्टेशन बजरिया में बृजवासी होटल नाम से एक दुकान है, जहां पर बुजुर्ग नाश्ता करने पहुंचा। बुजुर्ग ने होटल संचालक से नाश्ता करने के लिए एक समोसा मांगा, जिस पर होटल संचालक ने पहले तो बुजुर्ग को गाली देते हुए कहा कि हम एक समोसा नहीं बेचते।
बुजुर्ग ने होटल संचालक से कहा कि वह उन्हें पैसे दे रहा है फिर एक समोसा क्यों नहीं दे देते। इस पर होटल बृजवासी संचालक ने बुजुर्ग ग्राहक से छुट्टे पैसे मांगे। ग्राहक ने कहा कि उसके पास छुट्टे पैसे नहीं है और बस इसी बात पर होटल बृजवासी संचालक और वहां काम करने वाले अन्य युवकों ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
सडक़ पर काफी देर तक गिरा रहा बुजुर्ग
उन्होंने लोहे की रॉड से बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर होटल के बाहर गिर पड़ा। बुजुर्ग काफी देर तक होटल के बाहर रोड पर तड़पता रहा। वहां मौजूद लोगों ने जब होटल संचालक से इस बात का विरोध जताया तो होटल बृजवासी संचालक और उसके स्टाफ ने वहां मौजूद लोगों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की।
इस बीच किसी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ भी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









