पंजाबी समाज के नेताओं द्वारा मेरी निज भूमि पर जबरदस्ती कब्जा किया: पार्वती बाई कंजोलिया
Jul 06 2024
ग्वालियर। लोहिया बाजार निवासी पार्वती बाई कंजोलिया ने पंजाबी समाज के कुछ लोगों द्वारा उनकी निजी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की ऊंट पुल पर शिव मंदिर के बगल में हमारी जमीन जिसका संपूर्ण क्षेत्रफल 917 वर्ग फुट है। हमारे स्वामित्व की है इसकी रजिस्ट्री इसका नगर निगम में टैक्स रसीद और माननीय न्यायालय की डिग्री द्वारा नजर के माध्यम से कब्जा दिलाया। उसके आदेश और उस जमीन से संबंधित दस्तावेज हमारे पास उपलब्ध है। उक्त आरोप पार्वती बाई कंजोलिया ने पत्रकारवार्ता में लगाए।
हमने अपनी निज भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाई थी। उसे भी पंजाबी समाज के नेताओं द्वारा नगर निगम से मिलकर तोड़ दी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की पंजाबी पर समाज के नेताओं के पास किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं है उसके बाद भी हमको दबंगई दिखाते हैं।
इस मामले में नगर निगम के आला अधिकारी व कर्मचारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। हमने इस बात की शिकायत निगम कमिश्नर को भी कई बार की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई।
पार्वती बाई कंजोलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे ऊपर राजीनामे के लिए दवा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज के दुष्यंत साहनी, जगदीश अरोरा, सुभाष अरोरा, तिलक बेरी, प्रमोद पाहवा, रवि बत्रा सहित लोग हमें विभिन्न तरह से धमका रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में एडवोकेट मृदुल गहोई, हेमंत कंजोलिया, पार्वती बाई कंजोलिया, धर्म नारायण कंजोलिया, ममता कंजोलिया, हरिओम कंजोलिया, भगवान दास कंजोलिया, ललित कंजोलिया, लता कंजोलिया, ममता कंजोलिया, मनीषा कंजोलिया, डोली कंजोलिया, पिंकी कंजोलिया सहित अनेक परिवारजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









